भौतिक विज्ञान में वस्तुनिष्ठ परीक्षण के विभिन्न प्रकारों को स्पष्ट कीजिए।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न विभिन्न तरह के होते हैं, उनमें से मुख्य निम्न हैं-
(क) सत्य तथा असत्य परीक्षण- इस तरह के प्रश्नों में कुछ कथन दिए जाते हैं। इनमें से कुछ सही होते हैं तथा कुछ गलत। विद्यार्थी प्रश्नों के सामने सत्य, असत्य लिखे में से किसी एक पर निशान लगता है, जैसे-
(क) ताप बढ़ने से आन्तरिक ऊर्जा बढ़ती है। (सत्य/असत्य)
(ख) क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। (सत्य/असत्य)
(ग) लकड़ी ताप की सुचालक है। (सत्य/असत्य)
(घ) धातुएँ शुद्ध अवस्था में चमकती हैं। (सत्य/असत्य)
(ख) बहुविकल्पीय प्रश्न- एक प्रश्न के कई उत्तर एक साथ दिए जाते हैं, इनमें एक उत्तर सही होता है, जैसे-
(1) शक्ति का मात्रक है
(i) वाट (i) न्यूटन (iii) कैलोरी (iv) अर्ग
(2) तापक्रम नापने हेतु जिस यन्त्र को प्रयोग में लेते हैं, उनका नाम है
(i) लेक्टोमीटर (ii) बैरोमीटर (iii) थर्मामीटर (iv) हाइड्रोमीटर
(3) आकार तथा आयतन निश्चित होता है
(i) ठोस का (ii) द्रव का (iii) गैस का (iv) इनमें से कोई नहीं
(ग) रिक्त स्थानों की पूर्ति- इस तरह के प्रश्नों में दिए गये रिक्त स्थानों की पूर्ति छात्र सही शब्दों को लिखकर करता हैं; जैसे-
(i) उष्मा की इकाई ____ है।
(ii) परावर्तन के नियम ____ होते हैं।
(iii) मोटरकारों में ____ दर्पण का प्रयोग होता है।।
(iv) तरंगों द्वारा____ का संचारण होता है।
(घ) मिलान पद अथवा मेल परीक्षण- प्रश्न-पत्र में दो कॉलम बना दिए जाते हैं, पहले कॉलन में कुछ प्रश्न होते हैं तथा दूसरे कॉलम में कुछ उत्तर दिए जाते हैं। छात्रों को पहले समूह के प्रत्येक प्रश्न हेतु दूसरे समूह से सही उत्तर का चुनाव करना होता है, जो उसके साथ अच्छी तरह मेल खाता है।
उदाहरण–
(अ) | (ब) |
(i) ठोस | (i) इन तरंगों की गति हेतु माध्यम की जरूरत नहीं होती है। |
(ii) प्रत्यास्थ तरंगें | (ii) एक निश्चित आकार |
(iii) गैस | (iii) ऐसी तरंगें जिनके संचरण हेतु भौतिक माध्यम की जरूरत होती है। |
(iv) विद्युत चुम्बकीय तरंगें | (iv) कोई निश्चित आकार नहीं। |
(ङ) साधारण प्रत्यास्मरण प्रश्न- इसमें छोटे-छोटे सरल प्रश्न छात्रों की स्मरण शक्ति को जाँचने हेतु पूछे जाते हैं जैसे-
(i) समतल दर्पण में किस तरह का बिंब बनता है?
(ii) वायु के दबाव को किस यन्त्र से नापते हैं?
(iii) सूर्य से ऊष्मा किस विधि द्वारा प्राप्त होती है?
(च) पहिचान अथवा प्रत्याभिज्ञान जाँच–
(i) ताप के कम अथवा अधिक होने की स्थिति में पारे की दिशा अंकित कीजिए।
(ii) दीवार खड़ी की सुइयों की स्थिति को देखकर समय ज्ञात कीजिए।
(iii) आप अपने हाथों की दोनों हथेलियों को रगड़कर देखें एवं स्वयं का अनुभव बतलायें कि आपको कैसा आभास हआ।
(छ) युक्ति परीक्षण- इस तरह की परीक्षाओं में एक कथन के कई उत्तर दे दिए जाते हैं। तर्क के आकार पर जो सबसे उपुक्त उत्तर होता है, उसे छाँटना होना है। उदाहरण-
पानी गर्म करने पर भाप में परिवर्तित हो जाता है, क्योंकि-
(a) भाप की गुप्त ऊष्मा होती है।
(b) पानी में अणुओं की संख्या इतना ज्यादा हो जाती है कि वे पानी की सतह के बाहर निकल आते हैं।
(c) भाप का ताप खोलते हुए पानी के ताप से अधिक होता है।
(d) ताप के बढ़ते पर वाप्ष का दाब बढ़ जाता है।